रायगढ़ मुनादी।।
कोरोना से बचाव के लिए जारी हुए रायगढ़ के हेल्पलाइन नंबर 07762-232668 को अंततः ठीक करा लिया गया है। जब यह नंबर सोमवार को प्रशासन द्वारा जारी किया गया था तब से वह कॉल करने पर आउट ऑफ आर्डर बात रहा था। इस आशय की खबर मुनादी डॉट कॉम ने प्रकाशित की थी।
खबर के प्रकाशन के बाद रायपुर के कोरोना हेल्प लाइन सम्बंधित चिकित्सक डॉ धर्मेंद्र गहवई ने मुनादी को बताया था कि हमारी खबर पढ़ने के तत्काल बाद उन्होंने रायगढ़ CHMO को इस संबंध में बता दिया था और फ़ोन ठीक करने संबंधी हिदायत दी थी। आज यानि मंगलवार को यह नंबर चालू कर दिया गया है।
कोरोना को लेकर जहां शासन और प्रशासन सतर्क है वहीं कुछेक अधिकारी खासकर स्वास्थ विभाग की अनदेखी इस बीमारी की गंभीरता को नजरअंदाज करने में लगे हैं। हेल्पलाइन नंबर के आउट ऑफ आर्डर बताए जाने के बाद इस तरह की चर्चा शुरू हो गई थी, हालांकि अब कोई भी व्यक्ति कोरोना जैसे गंभीर बीमारी के बारे में सहायता के लिए टोलफ्री हेल्पलाइन नंबर 104 के अलावा 07762 - 232668 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

