रायगढ़ मुनादी।
रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष शहर अनिल शुक्ला को बनाया गया है। इसकी अभी घोषणा कर दी गई है। पूर्व जिला अध्यक्ष जयन्त ठेठवार ने बताया कि अनिल शुक्ला को नए जिला अध्यक्ष के तौर पर घोषणा हो गई। इससे तमाम दावेदारों के बीच शहर के एक निर्विवाद छवि वाले जिसके अध्यक्ष बनने की पूरी उम्मीद भी जताई जा रही थी लेकिन बड़ी संख्या में नाम।होने की वजह से कयासों का दौर भी जारी था लेकिन अंततः तमाम दावेदारों को पीछे छोड़ते हुए आखिर कार सर्वमान्य नेता के रूप में अपने आप को स्थापित करने में कोई कसर बाकी नही रही।
जयंत ठेठवार ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष को अपनी बधाई और शुभ कामनाएं देते हुए मुनादी से चर्चा के दौरान कहा कि अनिल शुक्ला जिले के राजनीत में अच्छी पकड़ रखते हैं और उनकी राजनीतिक छवि एक हंसमुख स्वाभव की है। उन्हें मेरी शुभ कामनाएं है। और उम्मीद है कि वे जिला कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर अपनी पूरी ऊर्जा से काम करेंगे और संगठन को एक नई दिशा देंगे।

