जशपुर मुनादी।। कांगेस के युवा नेता मनोज सागर यादव जिलाध्यक्ष की दौड़ में अंततः विनर साबित हुए।पीसीसी से जारी काँग्रेज़ पार्टी के 36 जिलाध्यक्षों की सूची में मनोज सागर यादव का नाम आते ही जिले भर के युवक कांग्रेसियों द्वारा बधाई की झड़ियाँ लगा दी गयी। इससे पहले मनोज सागर यादव युवक काँग्रेस का नेतृत्व कर रहे थे ।कुनकुरी युवक काँग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर प्रदेश महासचिव की बड़ी जिमेदारी सम्हालने के बाद पार्टी ने इन्हें काँग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने जिले का कमान सौंपा है ।कुनकुरी विधायक यूडी मिंज के अत्यंत करीबी माने जाने वाले मनोज सागर हांलाकि जिलाध्यक्षो की दौड़ से बहुत दूर थे और जिलाध्यक्ष के लिए दूर दूर तक इनकी चर्चा नही हो रही थी और जब अचानक नए अध्यक्षो की सूची में इनका नाम आया तो जिले के युवाओं में नया जोश आ गया।
जशपुर जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने मनोज सागर को जिकाध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने पर हर्ष व्यक्त किया है और कहा कि युवा जोश के साथ संगठन में गति लाने की दिशा में सागर यादव पूरी दक्षता के साथ कार्य करेंगे इस बात की पूरी उम्मीद है ।जिले को युवा नेतृत्व मिला है ये सबसे अच्छी बात है।
जिलाध्यक्ष बनने के बाद मुनादी डॉट कॉम से दूरभाष पर चर्चा के दौरान पहली प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मनोज सागर यादव ने कहा कि पार्टी ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और पार्टी के उम्मीदों की कसौटी पर शत प्रतिशत खरा उतरने की कोशिश करूंगा । उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं ने मुझे इस जिम्मेदारी के लायक समझा यह मेरा शौभाग्य है।
इधर कुनकुरी ब्लॉक अध्यक्ष एस इलियास ने पार्टी के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि पहली बार अविभाजित रायगढ़ जिले से लेकर जशपुर जिले के अस्तित्व में आने तक कुनकुरी को इतना बड़ा प्रतिनिधित्व हासिल नही हो पाया था ।पहली बार जिलाध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पद के लिए पार्टी ने कुनकुरी को मौका दिया है यह कुनकुरी के लिए शौभाग्य की बात है ।

