जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिलाध्यक्ष की दौड़ में शामिल जशपुर जिले की 2 काँग्रेस नेत्रियो को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गयी है ।ये दोनों नेत्रियाँ के नाम है आरती सिंह और फुलकेरिया भगत।आरती सिंह कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह के बेटी हैं।अभी हाल ही में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरती सिंह ने डीडीसी पद के लिए चुनाव लड़ा था और भारी मतों से जीत हासिल कर जिला पंचायत सदस्य बनी जबकि बग़ीचा क्षेत्र से डीडीसी पद के लिए किस्मत आजमा रही फुलकेरिया भगत को पराजय हाथ लगी थी।
काँग्रेस जिलाध्यक्ष की दौड़ शुरू होते ही इन दोनों नेत्रियो के नाम आने शुरू हो गए थे ओर माना जा रहा था कि पार्टी इस बार जशपुर से महिला कार्ड खेल सकती है हांलाकि दोनो में से किसी को जिलाध्यक्ष तो नही बनाया गया लेकिन पार्टी ने इन्हें जेनरल सेक्रेटरी बनाकर प्रदेश में एक बड़ी जिम्मेदारी जरूर सौंपी है।


