जशपुर मुनादी।।
एक तरफ जहां पूरे देश मे कोरोना से निपटने के लिए प्रदेश भर की सरकारों ने हर तरफ एलर्ट घोषित कर दिया है ।खासकर छग सरकार इस महामारी से रोक थाम के लिए हर जुगत लगा रही है वही जशपुर जिले में इमरजेंसी सेवा 108 की हालत बद से बद्दतर है।जिले के कई विजासखण्डों में महीनों से 108 इमरजेंसी सेवा ठप्प है जबकि कही कही ठप्प होने के बाद अभी अभी शुरू किए गए है।बताया जा रहा है कि 108 वाहनों के कंडम हो जाने के कारण वाहनों को रिप्लेश के लिए भेजा गया है जो रिप्लेश होकर अबतक वापस नही आया है नतीजतन कई विकासखंडों में 108 की जबरदस्त समस्या बनी हुई है।
इस मामले में जब जशपुर सीएमएचओ रणजीत टोप्पो से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि फरसाबहार कुनकुरी दुलदुला समेत कुछ विकासखंडों में 108 वाहनो के कंडम हो जाने के कारण फिलहाल 108की सेवाएं संचालित नही हो रही हैं लेकिन लोदम जशपुर समेत कुछ विकासखंडों में सेवाएं बहाल हो गयो हैं।उन्होंने बताया कि बहुत जल्द गाड़िया रिप्लेश होकर आ जाएंगी और नई गाड़ियों के आते ही सुविधाएं बहाल कर दी जाएंगी ।उन्होंने बताया कि 108 नही होने के बावजूद भी मरीजों को असुविधा न हो इसके लिए इमरजेंसी में दूसरे वाहन (एम्बुलेंस)की व्यवस्था की जाती है ।

