जशपुर मुनादी।
कोरोना का कहर है कि थमने का नाम नही ले रहा है, सरकार की तरफ से एतिहातन हर कदम उठाए जा रहे हैं। स्कूल,कॉलेज, आंगनबाड़ी सभी बन्द हैं, एयर जिला प्रशासन ने भी सभी सभा जुलूस या ऐसा कोई कार्यक्रम जिसमे लोगों का जमावड़ा होता है सब को प्रतिबंधित कर रखा है। पर जिले का स्वास्थ्य विभाग द्वारा बगीचा विकासखंड में मितानिन प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा था, जब इसकी खबर मुनादी ने मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ अधिकारी को दी तो उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए इस प्रशिक्षण को बंद करवाया।
जिले के बगीचा विकासखंड में मितानिनों का प्रशिक्षण ग्राम पंचायत बगडोल में संचालित हो रहा है, यह प्रशिक्षण 7 दिवसीय है एवं विकासखंड के 84 मितानिन शामिल हैं, जरा रुकियेगा संख्या यहां नहीं रुकती वहां साथ मे उपस्थित ट्रेनरों, मेस कर्मचारियों, टेंट कर्मचारियों मितानिनों और उनके बच्चों के साथ संख्या को जोड़ दिया जाए तो 130-135 तक पहुंच जाती है, और यहां इनका आवासीय प्रशिक्षण बेरोक टोक संचालित हो रहा है। अब समझिये यहां कोई संक्रिमत व्यक्ति पहुंचता है या किसी को संक्रमण हो गया तो यहां की स्थिति और परिस्थितियों के मद्देनजर बेहतर समझा जा सकता है स्थिति कितनी भयावह हो जाएगी।
बहरहाल इसमें राहत की बात यह है कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने इसपर तत्काल एक्शन लिया है और तत्काल इस प्रशिक्षण कार्यक्रम।को बंद करवा दिया गया है।

