18-March-2020


Munaadi Breaking - अब नक्सली हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों को मिलेगा 20 लाख, तीन लाख की राशि सरकार ने बढ़ाया, गृह विभाग ने जारी किए आदेश



रायपुर मुनादी।।

छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सली हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों को मिलने वाली एक्सग्रेशिया राशि को 3 लाख से बढ़ाकर किया 20 लाख रूपएकर दिया गया है। गृह विभाग ने इस आशय का आदेश आज जारी कर दिया है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया राशि को बढ़ाकर 20 लाख रूपए कर दिया है। पहले शहीद जवानों के परिजनों को 3 लाख रूपए एक्सग्रेशिया राशि (अनुग्रह अनुदान) दिया जाता था।

राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। राज्य शासन द्वारा पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर भारत सरकार की नवीन एसआरई गाईड लाइन के अनुसार नक्सली हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया राशि में यह वृद्धि की गई है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News