18-March-2020


जशपुर से सटे उड़ीसा के एक गाँव मे कोरोना के अफवाह की दहशत ! दिल्ली से लौटी एक युवती को कोरोना होने की अफवाह, सकते में क्षेत्र के लोग ..जानिए कोरोना से डर का असली कारण…..



जशपुर मुनादी।।

खबर जशपुर जिले से लगे उड़ीसा के एक गाँव से आ रही है जहां एक दिल्ली से लौटी एक युवती को कोरोना वायरस होने की खबर से आस पास के लोगो की नींद उड़ गई है और लोग काफी दहशत में है।बताया जा रहा है कि जिले के तपकरा से लगे उड़ीसा के लूलकीडीह इलाके की रहने वाली एक युवती को उंसके परिजन दिल्ली से अपने गांव ले आये है।आस पास के लोगों का कहना है कि युवती दिल्ली में कहीं प्राइवेट जॉब करती है और एक सप्ताह पहले जब उसकी तबियत खराब हुई तो घरवाले आनन फानन में दिल्ली गए और 4 दिन पहले उसे दिल्ली से गांव वायस ले आये ।इस बात की खबर जब ग्रामीणों को लगी तभी से इलाके भर में उक्त युवती को कोरोना वायरस होने की खवर फैलने लगी ।लूलकीड़ीह क्षेत्र के लोगो से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि अभी तक यह स्पष्ट नही हो पाया है कि उसे कोरोना वायरस ही है या कोई अन्य बीमारी लेकिन लोग कोरोना होने के शक से डरे हुए हैं ।

लूलकीडीह (उड़ीसा) का सबसे नजदीकी बाजार तपकरा है इस लिहाज से जब यह खबर तपकरा के सोशल मीडिया में आई तो यहाँ भी लोग सकते में आ गए हैं ।क्योंकि साप्ताहिक बाजार के अलावे अन्य दिनों दिनों में भी लूलकीड़ीह क्षेत्र के लोगो का तपकरा आना जाना लगा रहता है साथ ही साथ लुलकीडीह ऐसा क्षेत्र है जहां के अधिकांश लोग देश के विभिन्न महानगरों में रहते हैं और कोरोना के डर से तेजी से अपने गांव वापस लौट रहे हैं इस बात को लेकर तपकरा इलाके के लोग और ज्यादा भयाक्रांत हो गए हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News