18-March-2020


संस्कार स्कूल में हुआ टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम जेन्डर सेंसिटिविटी के तहत सीबीएसई का प्रशिक्षण




रायगढ़ मुनादी।।

जिले की प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ टीचर्स एवं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिये जानी जाती है, इसी के तहत सीबीएसई के द्वारा तय प्रशिक्षण कैपिसीटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत जेंडर सेंसिटिविटी विषय पर शिक्षकों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्कार पब्लिक स्कूल के कैम्पस में संपन्न हुआ।

संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि विशेषज्ञ संजय साहू, वरिष्ठ कोआर्डिनेटर सीबीएसई द्वारा नियुक्त के द्वारा संस्कार पब्लिक स्कूल के शिक्षकगण एवं अन्य शिक्षकों को महिला एवं पुरूष के बीच किये जाने वाले भेद के विषय में समझाया, कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों की प्रस्तुति, प्रोजेक्टर द्वारा फिल्म के माध्यम से समझाईश, प्रश्नोत्तरी कॉलम, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषय पर लिंगभेद के संबंध में जानकारी दी गई। संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने भी लिंगभेद के कारण महिलाओं के पीछे रहने में बड़ी भूमिका परिवार की बताई और इसका उपाय सभी के बीच शेयर किया। कार्यक्रम में संस्था की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा, एक्टिंग डायरेक्टर सी.पी. देवांगन सहित सभी शिक्षकगण मौजूद रहे। अंत में आभार प्रदर्शन अभिषेक प्रधान द्वारा किया गया। ट्रेनिंग से संबंधित प्रमाणपत्र सीबीएसई के कोआर्डिनेटर संजय साहू के कर कमलों द्वारा किया गया।


"हम शिक्षकों के ज्ञान के स्तर एवं शिक्षण कला को उच्च स्तर पर लेजाने के लिये कटिबद्ध हैं इसी कारण से सीबीएसई के द्वारा हमारी मांग पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के लिये रखा गया था, भविष्य में भी शिक्षकों को अपग्रेड करने के लिये इस तरह के कार्यक्रम करवाये जाते रहेंगे जिससे शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी लाभ होगा।"
-रामचन्द्र शर्मा मार्गदर्शक संस्कार पब्लिक स्कूल








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News