18-March-2020


Covid 19 update - डोंगरगढ़ में नवरात्रि मेला भी स्थगित, ग्रामीण अंचलों में प्रचार प्रसार के निर्देश, कलेक्टर ने मुनादी कराने दिया आदेश, पढ़िए पूरी खबर



रायपुर मुनादी।।

कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और सभी तहसीलदार को ज्ञापन जारी कर डोंगरगढ़ मेला स्थगित होने की सूचना विभिन्न प्रचार के माध्यमों से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के दर्शनार्थियों को देने के निर्देश दिए हैं।

चैत्र नवरात्रि 2020 के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में अधिकांश दर्शनार्थी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से दर्शन करने आते हैं। कोरोना वायरस के चलते चैत्र नवरात्रि पर्व के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेला स्थगित किया गया है। इसके साथ ही जिले के आस-पास के ग्रामीण अंचलों के मंदिर परिसर में लगने वाले मेले भी स्थगित किए गए हैं। कलेक्टर श्री मौर्य ने कोरोना वायरस से बचाव और जागरूकता लाने के लिए सभी ग्राम पंचायत के सचिव के माध्यम से मुनादी कराने के निर्देश दिए हैं। गांव के ग्राम पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं स्कूल भवन के आस-पास बैनर, पोस्टर, फ्लैक्स के माध्यम से इसका प्रचार-प्रसार किया जाए। कलेक्टर श्री मौर्य ने लोगों से घर में ही पूजा पाठ करने की अपील की है। श्री मौर्य ने सामाजिक, धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजनों को स्थगित करने के निर्देश दिए हैं। शादी एवं सामाजिक समारोह के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से अनुमति लेना आवश्यक है एवं उसकी सूचना संबंधित थाना प्रभारी को दिया जाए।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News