कोरोना के कहर की मुनादी।।
कोरोना प्रभावित एक व्यक्ति ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। कोरोना के अबतक देशभर में जहां 150 से ज्यादा मामले सामने आए हैं वहीं इससे पीड़ित तीन लोगों की मौत हुई है और 16 लोगो स्वस्थ भी हो चुके हैं। अब तक जितने लोगों की मौत हुई है उनकी उम्र 60 से ज्यादा थी लेकिन मृतक की उम्र 35 वर्ष ही थी। हालांकि पुलिस का कहना है की खुदकुशी के पीछे क्या कारण है इसका पता जाँच के बाद ही चल पाएगा।

