19-March-2020


ब्रेकिंग जशपुर:जब इन अधिकारियों का मोबाईल हुआ स्विच ऑफ तो जनपद के अधिकारियों के विरुद्ध डीडीसी ने खोल दिया मोर्चा,कहा-कोरोना एलर्ट है और ये अधिकारी कर रहे हैं..



जशपुर मुनादी//जशपुर जिला पंचायत सदस्य विष्णु कुलदीप ने जिले के फरसाबहार जनपद में पदस्थ ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीपी प्रदीप साहू और अभियंता रवि शिंदे के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने की मांग की है।
जिले के ककेक्टर को लिखे गए पत्र में डीडीसी कुलदीप ने इनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की की गई मांग के पीछे उन्होंने विभागीय कार्य मे लापरवाही बताया है।कुलदीप ने पत्र में लिखा है कि एक तरफ कोरोनॉ वायरस को लेकर पूरे प्रदेश में हाई एलर्ट है और अधिकारियो को मुख्यालय में डटे रहने के विशेष निर्देश दिए गए हैं वहीं जब वो सामाज के सामुदायिक भवन का ले आउट करवाने को लेकर दोनो अधिकारियो से मिलने फरसाबहार जनपद आये तो दोनो अधिकारी एसडीओ प्रदीप साहू और उपअभियन्ता रवि शिंदे अपने कार्यालय से नदारद रहे ।जब उन्होंने जनपद सीईओ से बात की तो उन्होंने भी अनुपस्थित रहने की किसी भी सूचना से इनकार कर दिया।इस पर डीडीसी ने सीईओ की भी खिंचाई की और कहा कि जनपद सीईओ ने अधिकारियो को कार्यालय में अनुपस्थित रहने की मौन स्वीकृति दे दी है।

डीडीसी विष्णु कुलदीप ने बताया कि 18 मार्च को खारीबहार में समाज के सामुदायिक भवन का ले आउट देने के लिए उप अभियंता रवि शिंदे ने उन्हें और खारीबहार सचिव को खारी बहार बुलाया था ।उनके बुलाने पर वो तो आ गए लेकिन अधिकारी नही पहुँचे ।काफी इंतज़ार के बाद भी जब अधिकारी नही पहुँचे तो वे फरसाबहार जनपद पहुँचे लेकिन जनपद में भी अधिकारी नही मिले ।फिर उन्होंने मोबाईल के जरिये संपर्क साधा तो शिंदे का मोबाईल स्विच ऑफ बताया फिर उन्होंने एसडीओ प्रदीप साहू को फोन लगाया तो उनका फोन भी बंन्द बताया आखिरी में उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के ईई को फोन लगाया तो उनका फोन भी स्विच ऑफ बताया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News