19-March-2020


यहाँ तस्करों की हो गई मौज ! न सुरक्षा न संसाधन बड़े मजे से हो रहा है तस्करों का काम…पढ़िये पूरी खबर, जानिए आखिर ये सब कैसे …..



रंजीत सोनी की मुनादी।।

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महान टू कोयला खदान कई वर्षों से संचालित हो रही है शुरुआत समय में महान टू एसईसीएल प्रबंधन खदान की सुरक्षा के लिए पुरा ध्यान देती थी उस वक्त एक खदान की रक्षा के लिए 80 से 100 सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ अधिकारियों की निगरानी रहती थी जिससे कोयला तस्करों की दाल नहीं गल पाती थी लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता चला गया वैसे-वैसे खदान की सुरक्षा व्यवस्था शिथिल होती चली गई आज हालात यह है कि जहां सौ सुरक्षाकर्मी रहते थे वहां मात्र 30 से 35 सुरक्षाकर्मी ही खदान में तैनात हैं और साथ ही पेट्रोलिंग के लिए ना ही कोई वाहन है ना ही कोई भी व्हीकल है।

एसईसीएल की इस प्रकार की लचर व्यवस्था से कोयला तस्करों की मौज हो गई है कोयला तस्कर लगातार खदान से लाखों रुपए की कोयला अवैध रूप से निकालकर भारत सरकार को लाखों करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचा रही है हम आपको बता दें कि इस क्षेत्र में कोयला तस्करों का कई गिरोह सक्रिय है जो रोजाना लाखों रुपए का अवैध कोयला का गोलमाल कर रही है कोयला तस्करों का गिरोह इतना बलिष्ठ हो चुका है कि इनके सामने किसी भी अधिकारी कर्मचारी की नहीं चलती जब कोई भी समाचार पत्र इनके कारनामों का उजागर करता है तब कार्रवाई के नाम पर मात्र दिखावा के रूप में धारा 141 (1-4) के तहत कार्यवाही कर दिया जाता है जिसमें आरोपी 2 से 3 महीने के अंदर राहत मिल जाती है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहीं ना कहीं इन कोल गिरोह के साथ एक पूरा सिस्टम काम कर रही है और प्रशासन इनके अधीन है।

इसी कड़ी में राजपूत थाना प्रभारी फर्दीनंद कुजूर ने रात्रि गश्त के दौरान एक चार पहिया वाहन 407 टिपर को महान टू खदान से अवैध कोयला के साथ पकड़ा है पकड़े गए वाहन में सिर्फ वाहन चालक था जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया जिससे पूछताछ में पता चला कि उक्त वाहन दीपक अग्रवाल अम्बिकापुर कुंडला बिहार निवासी का है जो पुन्ने सिंह उर्फ पंकज सिंह का अवैध कोयला होना बताया गया जिसे खपाने खदान से निकाला जा रहा था वाहन क्रमांक सीजी 15 डीजे 4035 में लगभग ₹20000 कीमत की कोयला जप्त किया गया उक्त चालक के ऊपर धारा 41(1-4)जा.फौ./379 भादवि विधिवत कार्रवाई किया गया व आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया इस पूरे कार्रवाई में राजपुर थाना प्रभारी फर्दीनंद कुजूर आरक्षक पंकज पोर्ते परमेश्वर दुबे नरेंद्र कश्यप विजय सिंह सक्रिय रहे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News