रायपुर मुनादी।।
अब तक कोरोना मरीजों से मुक्त रहे छत्तीसगढ़ में भी एक मरीज में covid 19 पॉजिटिव पाए जाने की खबर है। मरीज का इलाज AIIMS रायपुर में किया गया है। वहीं पूरे परिवार को आइसोलेट किया गया है।
कोरोना प्रभावित महिला अपने परिवार के साथ लंदन गयी थी। लौटने पर जब उसकी जांच हुई तो उसमें covid 19 पॉजिटिव पाई गई। उसके बाकी के परिवार के सदस्यों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला पाया गया है।
पूरे देश में कोरोना के 172 मरीज पाए गए हैं जिनमें से 3 की अब तक मौत भी हो चुकी है वहीं 16 लोग ठीक होकर वापस भी जा चुके हैं। वहीं बुधवार को कोरोना के एक संदिग्ध ने सफदरजंग अस्पताल के सातवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। हालांकि उसमें covid 19 पॉजिटिव था या नहीं यह भी कन्फर्म नहीं हुआ था।

