19-March-2020


नयी कार्यकारिणी के गठन पर काँग्रेस नेता का आया बयान,कहा- कांग्रेस कमेटी में अनुभवी व युवाओं को दी गयी... सभी क्षेत्र



रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की घोषणा का स्वागत करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनायें देते हुये कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बहुत ही अच्छी संतुलित और प्रभावी कार्यकारणी का गठन किया है। यह कार्यकारणी मिशन 2023 को ध्यान में रखकर बनाई गयी है। सभी क्षेत्रों और सभी वर्गो का समुचित ध्यान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की कार्यकारणी की एआईसीसी द्वारा स्वीकृत और जारी की गयी सूची में रखा गया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के युवा अध्यक्ष मोहन मरकाम की युवा टीम निरूपित करते हुये कहा है कि अनुभवी पदाधिकारियों के साथ-साथ युवाओं की टीम बहुत बढ़िया सामंजस्य और संतुलन बनाकर काम करेगी। नयी कार्यकारणी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ-साथ 1 कोषाध्यक्ष, 10 उपाध्यक्ष, 22 महामंत्री, 7 कार्यकारणी सदस्य बनाये गये है। इसके पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में भूपेश बघेल की कार्यकारणी में भी 10 उपाध्यक्ष, 22 महामंत्री और 7 कार्यसमिति सदस्य थे। प्रदेश कार्यकारणी के साथ-साथ 36 जिला कांग्रेस अध्यक्षों की भी इस सूची में घोषणा की गयी है जिसमें भिलाई और पेण्ड्रा-गौरेला-मरवाही दो नये संगठन जिले बनाये गये है और इन दोनों जिलों में भी जिला कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा की गयी है जिन्हे अपने-अपने जिलों के प्रथम जिला अध्यक्ष होने का गौरव प्राप्त होगा।
सुनील सिंह ने बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर राजेंद्र तिवारी को नियुक्ति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि अनुभवी व्यक्ति के जिलाध्यक्ष होने का लाभ प्राप्त होगा पूर्व जिला अध्यक्ष महेश्वर पैकरा एवं श्री गोपाल प्रसाद गुप्ता का आशीर्वाद प्राप्त होने के अलावा जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों का आशीर्वाद और सानिध्य भी राजेंद्र तिवारी को प्राप्त रहा है जिला प्रवक्ता ने बताया कि राजेंद्र तिवारी की राजनीतिक पारिवारिक पृष्ठभूमि रही है राजेंद्र तिवारी के पिता स्वर्गीय पुरुषोत्तम तिवारी की नक्सलवादियों द्वारा हत्या वर्ष 2003 में की गई थी। अविभाजित सरगुजा जिले में पुरुषोत्तम तिवारी लंबे समय तक राजपुर के सरपंच राजपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष वह ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे थे, राजेंद्र तिवारी का जन्म 30 मार्च 1960 को हुआ था मूल रूप से छत्तीसगढ़ में ही जन्मे राजेंद्र तिवारी को सरगुजा की मिट्टी से बेहद लगाव है पूर्व में ग्राम पंचायत राजपुर के उपसरपंच व नगर पंचायत राजपुर में उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्य कर चुके हैं इसके अलावा राजपुर नगर पंचायत में पार्षद भी रह चुके हैं विधानसभा चुनाव के दौरान लगातार दो बार विधानसभा चुनाव संचालन की जिम्मेदारी का भी निर्वहन राजेंद्र तिवारी द्वारा किया गया है वर्ष 2004 से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर के हुए लगातार अध्यक्ष के पद पर बने हुए थे उनके कार्यकाल के दौरान कांग्रेस पार्टी ने पंचायत चुनाव में भी विजयश्री हासिल की थी और अच्छी उपलब्धि रही थी।
क्षेत्र के लोगों के बीच हर्ष व्याप्त है।
निवृर्तमान अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने कहा है राजेंद्र तिवारी अनुभवी व योग्य व्यक्ति हैं उन्हें हमारा आशीर्वाद है जिले में कांग्रेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं यह हमारी कामना है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News