19-March-2020


कोरोना को लेकर क्या हो रहा है जशपुर में …. स्वास्थ विभाग के साथ साथ अब पूलिस भी मैदान में …जानिए नया अपडेट



जशपुर मुनादी ।।

खबर है कि देश के महानगरों में काम काज करने वाले लोग कोरोना के चलते तेजी से गाँव की ओर वापस लौट रहे हैं और पूलिस बाहर आने वाले लोगो की निगरानी रखी जा रही है। जशपुर सीएमएचओ रंजीत टोप्पो ने बताया कि बाहर से आ रहे लोगों की तस्दीक के लिए स्वास्थ्य विभाग के लोकल नेटवर्क को सक्रिय कर दिया गया है ।बाहर से आये लोगो की पहचान के लिए ग्राम पंचायत स्तर के स्वास्थ कर्मचारियों से मदद ली जा रही और संबंधित लोगो के सिमटम की जाँच की जा रही है हांलाकि अभी तक जिले में कोई भी संभावित मरीज नही मिले है

इधर दूसरी ओर जशपुर पूलिस अधीक्षक शंकर लाल बघेल ने मुनादी डॉट कॉम से औपचारिक चर्चा में बताया कि आज से थाना क्षेत्र के बस अड्डों पर पूलिस के जवानों की तैनाती की जाएगी ताकि ये पता चल सके कौन बाहर से आ रहा है और समय पर उंसके सिमटम का ईलाज हो सके और लोग इसके चपेट में न आएं ।


खबर है कि जशपुर जिले से भारी संख्या में लोग काम करने महानगरो में जाते है और महानगरों में फैल रहे कोरोना के डर से अपने गाँव वापस लौट रहे हैं ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से बाहर से आ रहे लोगो पर निगरानी रखना जरूरी हो गया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News