जशपुर मुनादी।।
एक तरफ जहाँ कोरोना को लेकर पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है वही जशपुर जिले में कोरोना के खतरे से बचने के लिए मास्क और सेनेटाइजर की भारी कमी से लोग जूझ रहे हैं।जिले के सरकारी डॉक्टरों का कहना है कि अस्पतालों में मास्क केवल अस्पताल के कर्मचारियों के लिए हैं ।आम मरीजों के लिए उपलब्ध नही है।जशपुर स्वास्थ विभाग के आला अधिकारी सीएमएचओ रंजीत टोप्पो ने बताया कि मास्क की भारी कमी है जबकि दुलदुला बीएमओ ने बताया कि मास्क की अनुपलब्धता को देखते हुए आर्डर किये गए हैं आने में करीब 10 से 15 दिनों का समय लग जाएगा वही वही इस संबन्ध में जब हमने जशपुर कलेक्टर नीलेश क्षीर सागर से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि अभी जिले में इमरजेंसी की स्थिति नही है जब ऐसी स्थिति आएगी तो मास्क का स्टॉक निकाला जाएगा। सेनेटटाइज्रर मार्केट में उपलब्ध है ।
आपको बता दें कि जशपुर जिले के मेडिकल दुकानों से मास्क और सेनेटाइजर खत्म हो जाने के बाद प्रशासन की टीम सेनिटाइजर और मास्क की जानकारी लेने दुकानों में दबिश दे रही है ।जांच के में स्टॉक में न तो सेनिटाइजर मिले न मास्क । राज्य शासन के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर , एसडीएम , तहसीलदार कुनकुरी नगरपंचायत क्षेत्र की दवाई दुकानों का निरीक्षण किया । वहीं दुकानदार कह रहे हैं कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लोग ये दोनों चीजें मांग रहे हैं जिनका आर्डर किया गया है । एक सप्ताह में उपलब्ध होगा ।


