रायपुर मुनादी।।
राजधानी के शहरी क्षेत्र में धारा 144 लगाने के बाद सरकार राज्य के सभी नगरीय क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से धारा 144 लागू कर दिया गया है। यही नहीं दूसरे राज्यों से आने वाले यात्री बसों का परिचालन भी बंद कर दिया गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण रोकने सरकार ने एहतियातन एक के बाद एक कदम उठा रही है।
निगम क्षेत्रों में पहले धारा 144 लगाने की घोषणा की गई थी लेकिन बाद में राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में एक मरीज में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद सरकार गंभीर हो गई है और ऐहतियातन कई कदम उठा रही है। हालांकि अभी तक इसे 31 मार्च तक रखा गया है लेकिन आवश्यकता पड़ने पर इसे और बढ़ाये जाने की संभावना है।


