जशपर के कुनकुरी के पास एक खड़ी स्कॉर्पियो को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने फिल्मी स्टाईल में ऐसा ठोकर मारा कि खड़ी स्कॉर्पियो पलटते पलटते खेत मे जा गिरी
।बताया जा रहा है कि खड़ी स्कॉर्पियो में एक ड्राइवर था जो जशपुर की ओर जा रहा था।कुनकुरी के पास महुआ टोली मोड़ पर ड्राइवर लघुशंका केलिए गाड़ी रोका था तभी जशपुर की ओर से आ रही एक दूसरे स्कार्पियो ने मोड़ पर अपना नियंत्रण खो दिया और और सीधे खड़ी स्कॉर्पियो को दे मारा ।तेज ठोकर लगने के बाद स्कॉर्पियो फिल्मी स्टाईल में पलटी खाने लगा और पलटी खाते खाते सड़क से दूर एक खेत मे जा गिरा ।बहरहाल कुनकुरी पूलिस को घटना की सूचना दे दी गयी है।


