प्रति,
श्रीमान आयुक्त महोदय
नगर पालिक निगम रायगढ़
विषय:नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए साफ सफाई, दवा छिड़काव एवं रोकथाम व नियंत्रण संबंधित जागरूकता के आवश्यक निर्देश देने बावत|
उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है कि नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में नियमित दवा छिड़काव, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं जागरूकता के आवश्यक निर्देश देने की अति आवश्यकता है। सुबह-शाम फागिंग मशीन का उपयोग हो साथ ही साथ नालियों की सफाई एवं दवाओं का छिड़काव नियमित रूप से किया जाए एवं शहर में उन जगहों को चिन्हाकित किया जाए जहाँ ध्याान देने की आवश्यकता है। इसके साथ ही साथ निगम के माध्यम से वार्डो में जनजागरूकता अभियान भी चलाया जाना चाहिये।* ज्ञात हो कि विश्व स्वास्थ्य संगठनों के अनुसार कोरोना वायरस एक संक्रमण बीमारी है जो विश्व के विभिन्न देशों में कुछ ही दिनों मे महामारी का रूप ले लिया है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह तथ्य परिलक्षित है कि कोरोना वायरस के संपर्क से पीड़ित, संदेही से दूर रहने की सख्त हिदायत है। इससे बचने के सभी संभावित उपाय अमल में लाना चाहिए। मेरा निगम आयुक्त से विशेष तौर पर आग्रह है कि इन कार्यो की मॉनिटरिंग आप स्वयं समय-समय पर आपके द्वारा की जाए आपके द्वारा दी गई आदेश का पालन कड़ाई से हो, तो शहरवासियों को काफी हद तक डरने से बचाते हुए सावधानी व समझदारी से आ रहे विपदा से लड़ा जा सकता है।
धन्यवाद…।
(गौतम अग्रवाल)
सम्पादक, दैनिक जनकर्म रायगढ़

