जशपुर मुनादी।।
कोरोनॉ को लेकर शहरों में जहां सरकार ने धारा 144 लागू कर दिया है वही अब इस बीमारी से लड़ने के लिए ग्राम पंचायतों में भी हाई अलर्ट की स्थिति देखी जा रही है ।ग्राम पंचायतो में लगने वाली साप्ताहिक बाजारों पर रोक लगा दी गयी है ।इसके लिए गांवों में मुनादी करवाये जा रहे हैं और लोगो को बीमारी से बचने की हिदायतें दी जा रही हैं।
यह वीडियो जशपुर जिले के तपकरा ग्राम पंचायत का है जहां राजा महाराजाओं के जमाने वाले अंदाज में कोरोनॉ वायरस से बचने की मुनादी करवायी जा रही है।यहाँ की पूलिस और ग्रामीण मिलकर इस बीमारी से बचने एकजुट हो रहे हैं।

