19-March-2020


ब्रेकिंग जशपुर: इस हाल में मिला किराना दुकान संचालक का शव,बाईक और जैकेट देखकर… पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

जशपुर और सरगुजा जिले के सरहद के बीचोबीच पत्थल गाँव थाने के बालाझर में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है।ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त कुनमेरा ग्राम पंचायत के मुड़ा पारा निवासी विश्वनाथ यादव के रूप में किया है ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के शव के बगल में उसकी बाइक भी खड़ी मिली है जिसका हैंडल लॉक है साथ ही साथ मृतक के शव के बगल में उसका जैकेट भी रखा है।

पत्थल गांव एसडीओपी ने बताया कि सूचना मिलने पर पत्थल गांव थाना पूलिस की टीम को मौके पर भेजा गया है ।

मृतक किराना व्यवसायी बताया जा रहा है जो अपने गाँव मे किराना दुकान के साथ हॉलर भी चलाता है








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News