कोरोना मुनादी।।
प्रधानमंत्री ने आज अपने देश के नाम संदेश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिए रविवार को जनता कर्फ्यू का एलान किया है। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में यह भी कहा कि 60 साल के ऊपर के बुजुर्ग कम से कम दो सप्ताह घर से बाहर नहीं निकलें।
आज रात आठ बजे देश के नाम संदेश में प्रधानमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने जनता से यह अपील की है कि रविवार को जनता कर्फ्यू में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। उस दिन कोई सड़क पर न निकले और खुद को घर में रखें।
उन्होंने यह भी कहा कि इस बीमारी को लेकर ज्यादा पैनिक होने की जरूरत नहीं है। जरूरी सामानों के लिए सभी संस्थान खुला रहेगा इसलिए जरूरी सामान इकट्ठा करने की होड़ न लगाएं।
उन्होंने सभी राज्य सरकारों से भी अपील की है कि हम आवश्यक संयम का पालन करे, जहां तक हो सके बाहर निकलने से बचें। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मी, मीडियाकर्मी, पुलिसकर्मी इत्यादि लोगों का सम्मान भी ताली, घंटी या थाली बजाकर रविवार को 5 बजे 5 मिनट तक करे।

