रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी
राजेंद्र तिवारी के जिला अध्यक्ष बनने के बाद नगर में प्रथम आगन में राजपुर व क्षेत्र के समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से लेकर बरियों के साथ-साथ गृहग्राम राजपुर में भव्य व आतिशी स्वागत किया गया,इस मौके पर उन्होंने राजपुर के मां महामाया मंदिर जा कर माता का आशिर्वाद लिया व राजपुर में पहुंचे समस्त कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उनका उत्साह वर्धन और आभार व्यक्त किया,राजेंद्र तिवारी के जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने से क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहोल बन गया है।
राजेंद्र तिवारी के जिलाध्यक्ष होने का लाभ सभी को प्राप्त होगा पूर्व जिला अध्यक्ष महेश्वर पैकरा एवं गोपाल प्रसाद गुप्ता का आशीर्वाद प्राप्त होने के अलावा जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों का आशीर्वाद और सानिध्य भी राजेंद्र तिवारी को प्राप्त रहा है जिला प्रवक्ता ने बताया कि श्री राजेंद्र तिवारी की राजनीतिक पारिवारिक पृष्ठभूमि रही है राजेंद्र तिवारी के पिता स्वर्गीय पुरुषोत्तम तिवारी की नक्सलवादियों द्वारा हत्या वर्ष 2003 में की गई थी। अविभाजित सरगुजा जिले में श्री पुरुषोत्तम तिवारी लंबे समय तक राजपुर के सरपंच राजपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष वह ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे थे। पूर्व में ग्राम पंचायत राजपुर के उपसरपंच व नगर पंचायत राजपुर में उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्य कर चुके हैं इसके अलावा राजपुर नगर पंचायत में पार्षद भी रह चुके हैं विधानसभा चुनाव के दौरान लगातार दो बार विधानसभा चुनाव संचालन की जिम्मेदारी का भी निर्वहन राजेंद्र तिवारी द्वारा किया गया है वर्ष 2004 से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर के हुए लगातार अध्यक्ष के पद पर बने हुए थे उनके कार्यकाल के दौरान कांग्रेस पार्टी ने पंचायत चुनाव में भी विजयश्री हासिल की थी और अच्छी उपलब्धि रही थी।क्षेत्र के लोगों के बीच हर्ष व्याप्त है।निवृर्तमान अध्यक्ष श्री गोपाल प्रसाद गुप्ता ने कहा है राजेंद्र तिवारी अनुभवी व योग्य व्यक्ति हैं उन्हें हमारा आशीर्वाद है जिले में कांग्रेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं यह हमारी कामना है।

