20-March-2020


जशपुर में ….सरकारी अस्पताल की जमीन में डंके की चोट पर बना लिया निजी दुकान ,बीएमओ कहते रह गए….अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा..



जशपुर मुनादी।।

जशपुर जिले के दुलदुला में सरकारी अस्पताल की जमीन में जबरन कब्जा कर डंके की चोट पर निजी दुकान बनाये जाने का एक मामला सामने आया है। दुलदुला ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि अस्पताल की नई बिल्डिंग बनी है और उसी के बाजू में अस्पताल की जमीन पर स्थानीय व्यक्ति द्वारा निजी दुकान बना दिया गया है ।दुकान लगभग बनकर कम्प्लीट हो गया है।उन्होंने बताया कि निर्माण के समय शुरू में ही उन्होंने इसका विरोध किया था और ये जानने की कोशिश की थी कि आखिर यह जमीन किसकी है और कौन बनवा रहा है लेकिन उन्हें दुलदुला ग्राम पंचायत से कोई सटीक जानकारी नही मिल पाई।उन्होंने बताया कि सरपँच से पूछने पर उन्हें सरपँच ने बताया कि उक्त बिल्डिंग पंचायत प्रतिनिधियों की सहमति से बनाई जा रही है लेकिन सरपँच ने उन्हें ये नही बताया कि किस मद से से जबकि सचिब ने यह उन्हें ये जवाब देते हुए पल्ला झाड़ लिया कि उसे कुछ नही पता ।इसी पूछ ताछ में बिल्डिंग भी बनकर तैयार हो गयी।

बिल्डिंग बनने के बाद अब ग्रामीणों के द्वारा इस मामले में शिकायत की गई है और शिकायत में स्थानीय व्यक्ति जयशंकर गुप्ता के दारा निजी दुकान बनाये जाने की बात कही जा रही है । लेकिन काफी दिन पहले शिकायत होने के बावजूद भी अभी तक इस मामले की जाँच शुरू नही हुई है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News