20-March-2020


ब्रेकिंग जशपुर: नाबालिग के साथ गैंग रेप,पीड़िता पहुँची थाना,6 लोगो के विरुद्ध ...पढ़िये पूरी खबर



जशपुर में नाबालिग के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है ।गैंग रेप को अंजाम देने वाले 6 आरोपियों के विरुद्ध जिले के पंडरा पाठ चौकी में मामला दर्ज किया जा रहा है।पंडरा पाठ चौकी प्रभारी जगसाय पैंकरा ने बताया कि तकरेबन 14 वर्षीय नाबालिग 12 मार्च को विवाह समारोह में सारूढाप गयी थी । घर लौटते वक्त सोन गेरसा के रहने वाले 6 यवको ने उसे अपने झांसे में ले लिया और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म की घटना के बाद नाबालिग की स्थिति खराब होने लगी ।तब इस घटना का खुलासा हुआ ।बताया जाता है कि 2 दिन पहले इस मामले को लेकर पीड़िता के गांव में ग्रामीणों की बैठक हुई और आज पीड़िता कुछ लीगों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने थाना पहुँची है ।चौकी प्रभारी ने बताया कि फिलहाल 6 लोगो जे विरुद्ध मामले दर्ज किए जा रहे हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News