प्रतापपुर मुनादी ।।
6 टन कोयले से लदी मिनी ट्रक को खड़गवां पुलिस ने लावारिस हालात में धरमपुर बस्ती के समीप से जब्त किया है। पुलिस के अनुसार कोयले की अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस वाहन चालक सहित मालिक की पतासाजी में जुट गई है।
कोरोना संक्रमण के बीच भी कोयला तस्कर कोयला की तस्करी से बाज नहीं आ रहे है। इसी बीच खड़गवां चौकी की पुलिस को सोमवार को रात 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कोयले से लदी मिनी ट्रक चौकी से लगभग 10 किमी दूर ग्राम धरमपुर के बांधपारा में खड़ी है। इस सूचना पर खड़गवां चौकी प्रभारी अज़हरुद्दीन अपने अमले के साथ धरमपुर बांधपारा पहुंचे तो वहां पर मिनी ट्रक सीजी 15 डीए 5785 लावारिस हालात में खड़ी थी। पुलिस ने आसपास चालक की तलाश की परंतु चालक फरार था। ट्रक में लगभग 6 टन कोयला लोड है, जिसकी अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामले पर दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 102 के तहत मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई आरम्भ कर दी है। इस दौरान प्रधान आरक्षक विशाल मिश्रा, शोभनाथ कुशवाहा, कृष्णकांत पांडेय सक्रिय रहे।

