Munaadi Breaking रायगढ़-जशपुर के छात्रों ने मेरिट में लहराया परचम, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में टॉप-10 में बनाई जगह, जिले का नाम किया रोशन

munaadi news image
April 29, 2026



Munaadi Breaking रायगढ़-जशपुर के छात्रों ने मेरिट में लहराया परचम, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में टॉप-10 में बनाई जगह, जिले का नाम किया रोशन

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़/जशपुर मुनादी।। Chhattisgarh Board of Secondary Education (छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम में रायगढ़ और जशपुर जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 मेरिट सूची में जगह बनाई है। इन होनहार छात्रों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर जिले का गौरव बढ़ाया है।


12 वीं में जहां प्रदेश का टॉपर महासमुंद जिले के संध्या नायक, परी रानी प्रधान और मुंगेली जिले के अंशुल शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया है वहीं 10 वीं में बलौदाबाजार का जिज्ञासु वर्मा ने अपना पर हम लहराया है। इस बार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इस रिजल्ट को मुख्यमंत्री ने स्वयं जारी किया और सफल छात्रों को बधाई दी है । 


10वीं में 6 छात्रों का जलवा

हाईस्कूल परीक्षा (10वीं) की मेरिट सूची में कुल 6 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया है।


छाल के कृष्ण महंत ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया।


महापल्ली के लोकनाथ मेहर ने छठवां स्थान प्राप्त किया।


नंदेली की शीतल साहू ने आठवां स्थान हासिल किया।


तार्किक की बबिता पटेल ने नौवां स्थान प्राप्त किया।


खरसिया की लिसिका वर्मा भी नौवें स्थान पर रहीं।


सोड़का की अंजलि झा ने दसवां स्थान हासिल किया।



जशपुर के छात्रों का भी शानदार प्रदर्शन

जशपुर जिले के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट परिणाम देते हुए मेरिट सूची में जगह बनाई—

पत्थलगांव की करीना सिंह ने छठवां स्थान हासिल किया।

कुनकुरी के आर्या पैंकरा ने आठवां स्थान प्राप्त किया।

कुनकुरी की आशा यादव ने पांचवां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।



12वीं में भी दिखा प्रतिभा का दम

हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया—

पुसौर के गिरिजा प्रधान ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।

जशपुर की आरुषि सिन्हा ने छठवां स्थान हासिल किया।

घरघोड़ा के अहसान अली ने आठवां स्थान प्राप्त किया।

कुनकुरी के भूपेश यादव ने दसवां स्थान हासिल किया।


जिले में खुशी की लहर

रायगढ़ और जशपुर जिले में इन परिणामों को लेकर खुशी का माहौल है। स्कूलों, शिक्षकों और अभिभावकों ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर गर्व जताया है। शिक्षकों का कहना है कि यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है।


ज्यादातर मेरिट छात्र गांव से 

इन सफल छात्रों ने साबित कर दिया कि संसाधनों की सीमाओं के बावजूद दृढ़ संकल्प और मेहनत से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उनकी सफलता आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News