14-April-2020


ब्रेकिंग मुनादी:- कटघोरा से लौटे युवक की गांव पहुंचने पर मचा हड़कंप। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में युवक को किया गया होम क्वॉरेंटाइन.......



सरगुजा ब्यूरो।। देवेंद्र सिंह की मुनादी

कोरबा जिले के कटघोरा से एक युवक के अपने गांव रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम दर्रीडीह लौटने से गांव में हडक़ंप मच गया। इसी बीच मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ विभाग की टीम पहुँच उसे होम क्वॉरेंटाइन में रखा। जिसके बाद लोगो ने राहत की सांस ली।

सरगुजा जिले के रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम दर्रीडीह निवासी श्याम साय 44 वर्षीय किसी काम के मकसद से कुछ दिन पूर्व कोरबा जिले के कटघोरा गया था। 12 अप्रैल को वह बाइक में सवार होकर कटघोरा से अपने गांव पहुंचा ही था कि इसकी जानकारी आस-पास के लोगो को चली, जिससे पुरे क्षेत्रों में हडक़ंप मच गई। इसी बीच ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। इसकी जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य अमला में भी हलचल मच गई। तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके घर पहुंच उसकी सुध ली और उसमें कोरोना संबंधित लक्षण की जांच की। कोरोना से जुड़े कोई भी लक्षण फिलहाल युवक में नहीं पाए जाने पर उसे घर में ही क्वॉरेंटाइन में रखने का निर्णय लिया गया।

कई लोगों से मिल चुका है युवक।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार युवक 9 अप्रैल को बाइक से कटघोरा के ग्राम कनकोना गया था। वहां से १२ अप्रैल को वापस लौटा है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उससे पूरी जानकारी ली है। युवक वहां से लौटते समय रास्ते में ग्राम करजी में भी अपने रिश्तेदार के घर रुका था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां पर भी जाकर पूरी जानकारी ली है। वही युवक जिन-जिन लोगों से मिला है। सभी को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सरगुजा जिले पूरी सीमाएं की गई सील।

सरगुजा की सीमा अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित अटेम नदी के पास बेरिकेट लगाकर बाहरी लोगों को आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बिलासपुर की ओर से केवल जरूरी वाहन को ही प्रवेश के निर्देश दिए गए हैं। यहां पुलिसकर्मियों व अदानी के सुरक्षाकर्मियों को भी पोस्ट पर ड्यूटी लगाई गई है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News