14-April-2020


ब्रेकिंग जशपुर :इस बात को लेकर गाँव मे मचा हड़कम्प , पूरे गांव की जान सांसत में ,रात को ही निकल पड़े और साथ मे पूलिस भी ….पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

जशपुर जिले के दुलदुला में एक अफवाह ने पूरे गाँव को दहशत में डाल दिया है और गाँव के लोग अपने घरों से निकल कर एक सख्श की तलाशी कर रहा है।अफवाह है गाँव के एक कुएं में जहर डालने का ।दुलदुला वासियों का कहना है कि मंगलवार को रात्रि करीब साढ़े 8 बजे एक सख्श के द्वारा नोनियतला बस्ती के कुएं में जहर डाल दिया गया है जिसे गाँव के ही कुछ लोगो ने देख लिया तभी से बस्ती भर के लोग मोटरसाइकिल की हेडलाइट और टॉर्च के जरिये बस्ती बस्ती में खाक छान रहे है ।ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने दुलदुला पूलिस को भी इसकी सूचना दे दी है।


इधर दुलदुला पूलिस का कहना है कि ग्रामीणों के द्वारा उन्हें कुएं में जहर डालने की सूचना दी गयी है और ग्रामीणों की सूचना पर जवानों के साथ वे पेट्रोलिंग में निकल चुके हैं लेकिन अभी तक कोई हाथ नही लगा है।थाना प्रभारी दुलदुला ने बताया कि उस तरह की शिकायतें कई जगहों से आ रही हैं लेकिन तबतल इसे अफवाह माना जाय जबतक कि कोई पकड़ा नही जाता।पूलिस वैसे शिद्दत से तलाशी में जुटी है।


आपको बता दें कि बीते शनिवार को लोदाम के जड़तेला गाँव मे भी हैंडपंप में जहर मिलाए जाने की अफवाह के चलते ग्रामीणों ने हैंडपंप को ही सीज कर दिया है और स्वास्थ विभाग सेम्पल लेकर उस हैंडपंप के पानी की जांच करा रहा है म








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News