15-April-2020


लॉक डाउन में इनका बुरा हाल हो गया ,इनकी फिकर किसी को नहीं …..सीएमओ कहते है कि हमसे तभी हो पायेगा जब ........... पढिये पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।।

लॉक डाउन का दूसरा फेज शुरु हो गया है लेकिन रायगढ़ जिले के नगर पंचायत लैलूंगा में रह रहे गरीब मजदूरों के लिए राशन का इंतज़ाम तक नही हो पाया है । इस नगरपंचायत में कई प्रवासी मजदूर हैं जो बाहर से आकर यहाँ रोजी मजदूरी करते हैं और लॉक डाउन के चलते घर नही जा पा रहे लिहाजा उन्हें यही रहना पड़ रहा है और दिक्कत उनके सामने ये है कि यहां रहेंगे तो खाएंगे क्या ।न मजदूरी के काम मिल रहे हैं न ही इनके पास अब खाने के लिए पैसे ही बचे उपर से नगर पंचायत की लापरवाही ।इनकी लापरवाही का आलम ये है कि अबतक इन गरीब लोगों केलिए इनके पास कोई प्लान नही है ।


लैलूंगा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 07 में कई परिवार की भूखे मरने की नौबत आ गई , प्रशासन के ढीला ढाला रवैये से परेशान ,डेली मजदूरी कर के अपना जीवन यापन करने वाले परिवार अब इस लाक डाउन की वजह से न घर से निकल पा रहे हैं न, तो मजदूरी कर दो वक्त के भोजन की ब्यवस्था कर पा रहे हैं ।उनका जीना दुस्वार हो गया है इस वार्ड में अधिकतर लोग अनुसूचित जाती के लोगों रहते हैं जो रोजी मजदूरी कर के अपना जीवन बसर करते हैं ।


सीएमओ का कहना है कि पार्षद निधि से व्यवस्था कराएंगे तब दे पाएंगे। सी एम ओ चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने पार्षद निधि से चावल ब्यवस्था कराने की बात कही जो कि एक लंबा प्रोसेस है तब तक इन गरीब लोगों के भोजन की ब्यवस्था कैसे होगी ।इस विषय पर जब लैलूंगा तहसील दार से बात की गई तो उन्होंने राशन ब्यवस्था कराने का आस्वासन दिया है अब देखना यह है कि लैलूंगा तहसीलदार गरीबों के लिए क्या कुछ करा पाते हैं








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News