15-April-2020


ब्रेकिंग जशपुर : बहन को किया क्योरोनटाईंन भाई को भेजा जेल ….प्रेस का धौंस दिखाकर तोड़ रहे थे लॉक डाउन ……



जशपुर मुनादी।।

झारखण्ड से बगैर अनुमति लिए और प्रेस का धौंस दिखाकर छग आने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध जशपुर जिले की कुनकुरी पूलिस ने धारा 188 के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेज दिया है ।

जानकारी के मुताबिक झारखण्ड के गुमला मेन रोड़ का रहने वाला अनिरुद्ध साबू अपनी रिश्ते की बहन को गुमला से कुनकुरी ला रहा था जिसकी उन्होंने कोई अनुमति नही ली थी और रास्ते मे जब जाँच की गई तो खुद को प्रेस का आदमी बताने लगा
लेकिन वह जैसे ही कुनकुरी पहुँचा कुनकुरी पूलिस ने उसे रोक लिया और पूछ ताछ शुरू कर दी ।पूछ ताछ के दौरान युवक ने तो कोई प्रेस का आईडी दिखा पाया न ही उसके पास कोई ई पास था ऐसे में कुनकुरी पूलिस ने युवक को थाना बैरियर के पास ही रोक लिया और कलेक्टर द्वारा जारी आदेश व लॉक डाउन का उलंघन करने के आरोप में धारा 188 के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेज दिया जबकि उसकी बहन को 14 दिनों के लिए होम क्योरण्टाईन में रहने को कहा है।

थाना प्रभारी विशाल कुजुर ने बताया कि कुनकुरी तहसीलदार के निर्देश पर आरोपी की बहन 13 वर्ष की है चूंकि झारखण्ड से आ रही है और झारखण्ड का राँची अभी हॉट स्पॉट बना हुआ है ऐसे में बच्ची को होम आईशोलोशन में रखने को कहा गया है साथ मे उंसके परिवार वालों को भी किसी से मिलने जुलने की मनाही की गई है








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News