15-April-2020


ब्रेकिंग जशपुर: पति के इन हरकतों के चलते पत्नि ने दे दी जान ….पति दलील देता रहा लेकिन …….



जशपुर मुनादी।।

पति के शराब पीने से परेशान होकर एक महिला ने फाँसी लगाकर जान दे दी।घटना कुनकुरी थाने से लगे महुआ टोली गांव की है ।कुनकुरी थाना के विवेचना अधिकारी मोहन बंजारे ने बताया की बीती रात मंगलवार पति के शराब पीने को लेकर मृतिका आपत्ति जता रही थी जबकि मृतिका का पति बार बार यह बताने की कोशिश कर रहा था कि उसने आज शराब नही पी है लेकिन पत्नि मानने को तैयार नही थी जिसको लेकर दोनो के बीच जमकर विवाद हो गया ।विवाद को सुलझाने के लिए पति अपनी बुआ को बुलाने उंसके घर चला गया और जबतक वह अपनी बुआ को बुलाकर घर लाया तबतक मृतिका अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे चुकी थी ।घटना की जांच पूलिस कर रही है।पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतका के मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News