15-April-2020


ब्रेकिंग मुनादी:देखिये वीडियो:समाचार कवरेज करने गए पत्रकारों को पीटा और गाड़ी भी तोड़ दिए ,कैमरा छीनने की भी कोशिश …मौके पर पहुँची पूलिस



रायगढ़ मुनादी।।

ग्राहक सेवा केंद्र में रिपोर्टिंग करने गए पत्रकारों के साथ सेवाकेंद्र के संचालक द्वारा मारपीट किये जाने और वाहन में तोड़ फोड़ करने की खबर आ रही है।खबर रायगढ़ जिले के लैलूंगा थानांतर्गत कोडासिया लवनी पारा की है ।बताया जा रहा है कि रात में भी ग्राहक सेवा केंद्र खोलने की शिकायत को लेकर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से पक्ष रखने वेब न्यूज पोर्टल बेखौफ इंडिया के पत्रकार बैजनाथ मिरी और उनके साथ मे ए एन बी न्यूज़ चैनल के पत्रकार आज ग्राहक सेवा केंद्र गए तो सेवाकेंद्र के संचालक ने पक्ष रखने के बजाय पत्रकारों के साथ मार पीट शुरू कर दिया और साथ मे गए महिला पत्रकारों से कैमरे भी छीनने लगे ।इतना ही नही पत्रकारों के कार को भी तोड़ना शुरू कर दिये।बात इतनी बिगड़ गयी कि मौके पर लैलूंगा पूलिस को आना पड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ।

https://youtu.be/lirFDN8Yp68


लैलूंगा थाना प्रभारी ने हांलाकि मारपीट की घटना से इंकार किया है।उन्होंने बताया कि खबर को लेकर दोनो पक्ष में बहसा बहसी हुई लेकिन पूलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया और दोनो पक्ष अपने अपने घर चले गए।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News