15-April-2020


प्रदेश के इस जिला अस्पताल को बनाया जाएगा कोरोना ईलाज का बड़ा जोन, डॉ प्रियंका शुक्ला पहुँची… …पढ़िये पूरी खबर



बिलासपुर मुनादी।।

बिलासपुर संभाग के कोरबा जिले से कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों में अचानक हुई बढ़ोतरी के बाद शासन बिलासपुर को संभागीय कोरोना सेंटर के रूप में विकसित करने जा रही है ।तैयारियों का जायजा लेने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालिका डॉ प्रियंका शुक्ला बिलासपुर के जिला अस्पताल पहुँची और इस अस्पताल संभागीय कोरोना अस्पताल बनाये जाने को लेकर बिलासपुर कलेक्टर संजय अलंग से विस्तृत चर्चा की ।
बिलासपुर जिला अस्पताल को संभागीय स्तर के अस्पताल बनाने की दिशा में यहाँ आईसीयू के 8 बेड अलग से एवं आवश्यक चिकित्सा उपकरण स्थापित किये जा रहे है ।टेली कंशनटेशन की सुविधा विकसित करने,कंट्रोल रूम व सेंट्रल मोनिटरिंग सिस्टम के लिए डॉ शुक्ला ने कई निर्देश दिए ।


यहाँ 28 बेड के आईसीयू तैयार किये जा रहे हैं साथ ही साथ स्थानीय होटल ,लॉज को भी आईशोलोशन के लिए चिन्हित किये जाने के निर्देश दिए गये। आपको बता दें कि कोरोना के लगातार 10 मरीज ठीक हो जाने के बाद कोरबा जिले के कटघोरा में लगातार कोरोना संक्रमण के मरीज मिल रहे हैं । अभी भी आज चार मरीजों के पूरी तरह ठीक हो जाने के बाद भी अकेले कटघोरा से ही 15 मरीज है जिनका एम्स में इलाज चल रहा है ।कटघोरा से सटे कई इलाकों को प्रशासन ने पूरी तरह सीलबन्द कर दिया है और इन इलाकों से लोगो के सेम्पल लिए जा रहे हैं। इन हालातों को देखते हुए बिलासपुर को कोरोना ईलाज का बड़ा जोन बनाये बनाया जाना जरूरी हो गया था ।जरूरतों को देखते हुए सरकार ने इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News