रायगढ़ मुनादी।
नगर निगम में सफाई कर्मियों के लिए खरीदी किये गए फावड़ा चलाते ही टूटने की खबर आज चर्चा का विषय बना रहा। निगम प्रशासन पर सप्लाई करने वाले के साथ सांठगांठ कर घटिया स्तर के फावड़ा खरीदी का आरोप लग रहा है। सफाई के उपयोग में लाते ही फावड़ा टूट जाने से एक बार फिर से निगम के अधिकारी घेरे में आ गए हैं। पार्षद से मिली जानकारी में अनुसार फावड़ा के इस तरह से टूटते कभी नहीं देखा गया है। ऐसे समय मे जब कोरोना संक्रमण को लेकर सब जूझ रहे है।
बताया जा रहा है कि शहर के नालियों की सफाई के लिए रायगढ़ नगर निगम के द्वारा फावड़े की खरीदी की है लेकिन आश्चर्य है इनमें से एक फावड़ा चलाते ही टूट गया। अब यह चर्चा जोरों पर है कि फावड़ा सप्लाई करने वाली फर्म ने घटिया स्तर के फावड़े की सप्लाई की है जिसका उपयोग करते ही टूट जाना कई संदेहों को जन्म दे रहा है। कहा जा रहा है कि सप्लायर द्वारा घटिया किस्म के फावड़े की सप्लाई की है। साथ ही फावड़े का हैंडल भी बिल्कुल घटिया स्तर का बताया जा रहा है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार दो दिनों में कई फावड़े इस तरह से टूट चुके हैं।
इस बात का खुलासा खुद पार्षदों ने किया है दरअसल कई पार्षद सुबह के समय अपने वार्डो की सफाई कर्मचारियों के साथ सफाई के दौरान खड़े रहते हैं। बताया जा रहा है कि नगर निगम प्रशासन ने जो फावड़ा खरीदकर हाल ही मे दिया है वह घटिया स्तर का बना हुआ है। जो नाली से कचरा निकालने में भी टूट जा रहा है। इसके बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कहा जा रहा है कि नगर निगम के अधिकारियों ने सप्लायर फर्म से सांठगांठ कर घटिया स्तर का फावड़ा खरीदा है।

शहर के वार्ड नम्बर 14 के पूर्व पार्षद और ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि उनके वार्ड में सफाई के दौरान निगम के स्टोर से 4 नए फावड़े सफाई कर्मियों द्वारा लाया गया था जिसमे से 2 फावड़ा चलाते ही टूट गया । शाखा यादव का कहना है कि यह महज संयोग नहीं हो सकता है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि फावड़ा गुणवत्ता विहीन है और एक दम घटिया और बेहद पुराना जैसा लग रहा है। इसकी जानकारी उन्होंने महापौर को दिया है और फावड़ा खरीदी से सम्बंधित जानकारी लेकर मामले पर कार्रवाई की मांग की गई है।

