16-April-2020


कटघोरा में ……. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को कोरोना ? कलेक्टर और महिला बाल विकास ने किया ये खुलासा, सोशल मीडिया में खबर आने के बाद मच गया हड़कंप, पढ़िए पूरी खबर



कोरबा मुनादी।।

एक तरफ जहां कोरबा जिले का कटघोरा कोरोना वायरस को लेकर हॉटस्पॉट बना हुआ है और आस पास के लोग डरे सहमे है वही कोरोना को लेकर अफवाह भी तेजी से फैल रहा है जिसके चलते लोगों की घबराहट और बढ़ रही है ।बुधवार को सोशल मीडिया में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के संक्रमित होने की खबर फैल गयी जिसको लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के मुहल्ले में हड़कंप मच गया ।इस खबर के सोशल मीडिया में आने के बाद कोरबा कलेक्टर ने यह स्पष्ट किया किया कि कोरबा जिले में कार्यरत सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता क़ोरोना संक्रमण से पूरी तरह सुरक्षित है। जिले की कोई भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता क़ोरोना संक्रमित नही है।

क़ोरोना संक्रमित कटघोरा निवासी महिला से नाम मे समानता के कारण आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के क़ोरोना पाजिटिव होने का भ्रम हुआ है। जानकारी ये भी दी गयी कि 35 वर्ष की अन्य हमनाम महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इंदिरा नगर वार्ड १४ में कार्यरत है। इंदिरा नगर-१ आंगनवाड़ी में कार्यरत इस महिला का भरा पूरा परिवार है तथा इनकी एक बेटी है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के परिवार के सभी सदस्य पूरी तरह स्वस्थ और आज तक उनमें से किसी में भी क़ोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नहीं है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी कटघोरा के क़ोरोना संक्रमित इलाक़े वार्ड ११ की ही रहवासी है और क़ोरोना पोज़िटिव महिला भी इसी वार्ड की रहने वाली है। एक जैसा नाम होने के कारण आंगनवाड़ीकार्यकर्ता के कोरोना संक्रमित होने की खबर कई सोशल मीडिया माध्यमों में वायरल हुई है। परंतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूरी तरह से स्वस्थ है और अभी तक क़ोरोना संक्रमित नही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News