रायगढ़ मुनादी।।
कहीं भी जब कोरोना संक्रमण का केस आता है तब सबसे पहले उसके पास जाती है डॉक्टर्स और पुलिस की टीम। कई बार परिस्थितियों के अनुसार पोलिवे को सबसे पहले उनसे रूबरू होना पड़ता है। ऐसे में उन्हें भी संक्रमण का खतरा हो सकता है। इन्हीं खतरों से निपटने के लिए रायगढ़ एसपी संतोष सिंह ने एक विशेष दस्ता बनाया है। इस दस्ते के सदस्यों को चिकित्सकों से ट्रेनिंग भी दिलवाई जा रही है।
जिले में यदि कोई संक्रमित मिलता है या फिर अन्य जिले/राज्य से आता है, तब सबसे पहले रिस्पांस की जिम्मेदारी पुलिस टीम की होगी । वहीं अन्य राज्यों में देखा गया है कि संक्रमित व्यक्ति पुलिस व डॉक्टर्स का सहयोग नहीं करते हैं । ऐसे में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा एवं डॉक्टर के सहयोग के लिए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा टी.आई. कोतवाली एस.एन. सिंह के नेतृत्व में ऐसी अप्रिय स्थिति में डॉक्टर्स के सहयोग के लिए 11 सदस्यीय विशेष टीम तैयार किया गया है जो एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक अविनाश सिंह ठाकुर के निर्देशन पर कार्य करेंगे। इस टीम को डॉक्टर्स के द्वारा प्राथमिक ट्रेनिंग भी करवाई जा रही है कि कोविड के मरीजों से संपर्क में आने पर क्या सावधानी रखना है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम के सदस्यों को Personal Protection Equipment , सेनेटाइसर मशीन से लैस किया गया है। टीम के सदस्य चिकित्सकों से समन्वय बनाकर संक्रमित को घर से अस्पताल ले जाने से लेकर चिकित्सकों के मार्गदर्शन पर अग्रिम कार्यवाही करेंगे ।

