रायपुर मुनादी।।
छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए अभी राहत भरी खबर यह है कि यहां के कोरोना संक्रमित 6 और लोगों को AIIMS द्वारा स्वस्थ घोषित कर दिया गया है। 72 घंटे में 13 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अब प्रदेश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या मात्र 10 रह गयी है।
स्वस्थ घोषित किये गए इन सभी मरीजों का दूसरा टेस्ट भी नेगेटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है। कटघोरा में एक साथ 23 मरोज पाए जाने के बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया था। आनन फानन में वहां सरकार ने कई एक्शन लिए फिर भी वहां से covid 19।पॉजिटिव मरीजों का मिलना जारी रहा। लेकिन आज तीसरे दिन भी लगातार 6 मरीजों के ठीक हो जाने से लोग सुकून की सांस लेंगे।

