जशपुर मुनादी।।
बीते दिनों लॉक डाऊन में केराडीह SBI में ग्राहकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने की खबर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आने के बाद बैंक प्रबंधन अपनी गलती का सुधार कर लिया है। गर्मी में लोगों की भीड़ को देखते हुए बैंक प्रबंधन द्वारा ग्राहकों के लिए पीने का पानी तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो इसके लिए शामियाना का व्यवस्था किया गया है। जिसका सीधा लाभ SBI केराडीह के ग्राहकों को मिल रहा है।
गुरुवार को तहसीलदार कुनकुरी द्वारा भी केराडीह SBI आकर शाखा प्रबंधक को लॉक डाऊन के दरम्यान सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया साथ ही सभी ग्राहकों एवं गाँव वालों को मास्क लगाने की हिदायत दी एवं सभी को घर में रहने की अपील की गई। अत्यावश्यक कार्य होने पर ही घर के एक सदस्य को मास्क लगाकर बाहर निकलने को कहा गया। तथा ग्रामीणों को किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए थाना प्रभारी नारायणपुर द्वारा लॉक डाऊन तक के लिए 2 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

