16-April-2020


जशपुर भी भी बनेगा कोरोना ईलाज का स्पेशल जोन ?सांसद ने की पैरवी ,बताया जशपुर में इसलिए है जरूरी…. पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

जिस तरह बिलासपुर को कोरोना ईलाज का बड़ा जोन बनाया जा रहा है उसी तर्ज पर जशपुर को भी स्पेशल जोन बनाये जाने की पैरवी शुरू हो गयी है।रायगढ़ संसदीय क्षेत्र की सांसद गोमती साय ने राज्य शासन से मांग की है कि बिलासपुर के तर्ज पर जशपुर को भी कोरोना ईलाज सेंटर के रूप में विकसित किया जाय ताकि समय आने पर लोगो को टेस्टिंग या ईलाज के लिए सैकड़ों किमी दूर बिलासपुर रायपुर पर निर्भर न रहना पड़े ।


छग के स्वास्थ सचिव निहारिका सिंह बारीक,प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव,एवं जशपुर कलेक्टर को लिखे गए एक पत्र में सांसद ने कहा है कि उनका संसदीय क्षेत्र जशपुर प्रदेश के आखिरी छोर में है और आपात परिस्थितियों में यहाँ के लोगो को ईलाज या टेस्टिंग के लिए बिलासपुर और रायपुर जाना नए संकट का सबब बन सकता है ऐसे में जरूरी है कि यहाँ के जिला अस्पताल को कोरोना से लड़ने आईसीयू,पर्याप्त वेंटिलेटर सहित आवश्यक उपकरणों से सुसज्जित किया जाय ।ये इसलिए भी जरूरी है क्योंकि जिले में कोई बेहतर निजी अस्पताल भी नही है यहां की अधिकांश आबादी सरकारी अस्पतालों पर निर्भर है ।
सांसद ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की है कि उनका संसदीय क्षेत्र रायगढ़ और जशपुर जिला अबतक कोरोना संक्रमण से मुक्त है लेकिन समय और परिस्थितियों को देखते हुए हमें निश्चिंत होने की जरूरत नही है क्योंकि कोरोना का खतरा न तो आ अभी टला है न ही कुछ माह और तक टलने की उम्मीद है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News