16-April-2020


मुनादी ब्रेकिंग:-खड़ी पिकअप में मुक्तांजली ने मारी टक्कर....ड्राइवर सहित दो की मौत



प्रतापपुर मुनादी ।।

बुधवार की रात सड़क के किनारे खड़ी पिकअप में मुक्तांजली ने ठोकर मार दी जिससे पिकअप के ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई एवं उसके सहयोगी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना प्रतापपुर के पास गोटगवां की है। मिली जानकारी के अनुसार पिकअप चलगली के एक व्यवसायी सियाराम अग्रवाल की है जो किराना सामान लेकर अम्बिकापुर से आ रही थी। गोटगांव के पास पिकअप पेंचर होने के बाद ड्राइवर शिवबालक खेरवार ने गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी कर दी और सहयोगी हेमंत यादव के साथ टायर बदल स्टेपनी पिकअप के पिछले हिस्से में बांध रहे थे,तभी अम्बिकापुर की ओर से आ रही मुक्तांजली ने अनियंत्रित होकर पिकअप को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ड्राइवर शिवबालक की मौके पर ही मौत हो गई और हेमंत यादव बुरी तरह घायल हो गया,मुक्तांजली के ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आईं थीं। घटना के बाद सुनसान सड़क में कोई नहीं था और जानकारी मिलने के बाद वहां के सरपंच शंभु मरावी व अन्य ग्रामीण तत्काल वहां पहुंच गए जिन्होंने इसकी सूचना प्रतापपुर थाना के साथ 108 एम्बुलेन्स को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तीनों को ग्रामीणों की मदद से 108 में बैठाया और प्रतापपुर हॉस्पिटल भेज दिया।जहां चिकित्सकों ने शिवबालक को मृत घोषित कर दिया और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल अम्बिकापुर भेज दिया। बताया जा रहा है कि वहां इलाज के दौरान हेमंत यादव की भी मौत हो गई है और मुक्तांजली के ड्राइवर,जिसका नाम स्पष्ट नहीं हो पाया है,उसका इलाज चल रहा है,बताया जा रहा है कि उसे भी गंभीर चोटें आईं हैं।जानकारी देते हुए एसआई बजरंगी चौहान ने बताया कि शिवबालक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है,पिकअप और मुक्तांजली को थाने में लाकर खड़ा कर दिया गया है,उन्होंने बताया कि अब तक किसी की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई जिस कारण मर्ग के आधार पर मुक्तांजली के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News