जशपुर मुनादी।।
लॉक डाउन के दौरान जशपुर से एक सनसनीखेज खबर आ रही है। जिले के फरसाबहार क्षेत्र में 5-7संदिग्ध के जंगल में छिपे होने की खबर ने यहाँ के लोगों की नींद उड़ा दी है । लोग चैन की नींद सोए इसके लिए पूलिस और स्थानीय लोग संदिग्धों की तलाश में जुट गए है ।पूलिस द्वारा व्हाट्सअप ग्रुप के जरिये संदिग्धों के जंगल मे छिपे होने की एक सूचना भी जारी की गई है साथ ही साथ यह अपील भी किया गया है कि जिन्हें इस बारे में कुछ भी जानकारी मिलती है पूलिस को इसकी तत्काल सूचना दें।
इस संबन्ध में जब पूलिस अधीक्षक जशपुर शंकर बघेल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसी सूचना मिली है और सूचना के आधार पर पूलिस की टीम संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है ।स्थानीय लोग भी पूलिस की मदद कर रहे हैं।जैसे ही कुछ सूराज लगता है इसका खुलासा किया जाएगा।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया ग्रुप में आज ही कुनकुरी थाना क्षेत्र से भी ऐसी खबरें आ आ रही थी जिसकी पड़ताल कुनकुरी पूलिस सुबह से ही कर रही है लेकिन इस मामले में पूलिस को अबतक कोई सूराग नही मिले हैं ।

