रायपुर मुनादी।।
अचानक गुरुवार को प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। आज AIIMS में फिर से तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी मरीज कोरबा जिले के कटघोरा के रहने वाले हैं। आज ही AIIMS से 6 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब यहां एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गयी है। AIIMS के प्रवक्ता शिव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी संदिग्धों को कोरोना पॉजिटिव कन्फर्म किया गया है। जिला प्रशासब इसके बाद इन मरीजों को AIIMS रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है।

