17-April-2020


ब्रेकिंग जशपुर:कुआं और हैंडपम्प में जहर डालने की अफवाह की खुली पोल !पूलिस ने किया खुलासा,आप भी पढ़िये...



अफवाहों की सच्चाई की मुनादी//

कुछ दिनों ने जशपुर में कुआं और हैंडपंप में जहर डालने की उड़ रही अफवाहों का आखिरकार खुलासा हो ही गया और इसका खुलासा किया है जिले की तपकरा पूलिस ने ।लोदाम,दुलदुला और रायकेरा के बाद गुरुवार झारखण्ड की सीमा से सटे तपकरा थाना के अबिरा इलाके में कुएँ में जहर देने की अफवाह फैल गयी थी।इसमें दो लोगो पर शक किया जा रहा था।ग्रामीणों ने शक के आधार पर दोनो को खदेड़ना शुरू किया और वे भागते भागते एक जंगल मे घुस गए ।तपकरा पूलिस को जब इस बात की जानकारी हुई तो तपकरा पूलिस ने मामले से पर्दा उठाने की ठान ली ....
पढिये पुरा वाक्या, कैसे खुली पोल
बीते रात्रि अबीरा गांव से खबर दिए कि एक समुदाय विशेष के लोग गांव में घुसे हुए हैं जो पीने के पानी ( कुंआ हैंडपंप  ) में कुछ डाल रहे हैं जिन्हें देखकर दौड़ाने पर वे जंगल में घुसे हुए हैं जिस पर काफी मशक्कत के बाद उन तीनों को ढूंढ निकाला गया जो पूछताछ तस्दीक पर  पता चला कि तीनों बगल गांव के लड़के थे और पैसा पहुंचाने अपने रिश्तेदार के घर गए थे जिन्हें गांव के लोग   जबरन दौड़ाने लगे 2 बच्चे नाबालिग थे डर से जंगल में घुस गए!        यहां गांव के लोगों की सतर्कता देखकर बहुत अच्छा लगा ,किन्तु अफवाह जो कुंआ बोरिंग के पानी में कुछ मिलाने की बात और किसी वर्ग विशेष  को लेकर फैलाई गई, इससे मन आहत हुआ !          आप लोगों से अपील है कि अधिक से अधिक अत्यावश्यक कामों को छोड़कर अपने अपने घरों में रहें , साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें , बार बार अपने हाथों को साबुन या हैंडवाश से धोएं ,गरम खाद्य पेय पदार्थों का सेवन करें,बाहर से आ रहे लोगों के सम्बन्ध में खबर करें,सरदर्द,  बुखार ,सांस लेने में तकलीफ होने पर चेकअप कराएं ,कोराना के बचाव हेतु सजग रहें, डरें बिल्कुल नहीं ,पर अफवाह न फैलाएं अन्यथा कानूनी की कार्यवाही की जावेगी !                                              तपकरा पुलिस








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News