17-April-2020


एसईसीएल के कोयलायुक्त गंदा पानी से नदी हुआ प्रदूषित, दूषित पानी से आधा दर्जन गांव के मवेशी व ग्रामीणों के समक्ष उत्पन्न हुआ पेयजल संकट



प्रतापपुर मुनादी ।। मुकेश गोयल की रिपोर्ट

एसईसीएल भटगांव के अंतर्गत आने वाली खुली खदान परियोजना महान-2 व महान-3 से कोयला युक्त पानी आसपास क्षेत्र के कई गांव में जल प्रदाय करने वाले गोहगड़ नदी में छोड़ दिया गया। इसके प्रदूषित होने से आधा दर्जन गांव में नदी पर आश्रित ग्रामीण व मवेशी के सामने पेयजल का भीषण संकट उत्पन्न हो गया है। प्रदूषित पानी से कई किसानों की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।


ज्ञात ही कि एसईसीएल की कोयले की खुली खदान परियोजना महान-2 व महान-3 प्रतापपुर व राजपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में आरम्भ है। इससे दोनों विकासखंड के ग्राम पम्पापुर, चौरा, परसवारकला, जगरनाथपुर प्रभावित हुए है, जहां से कोयला निकाला जा रहा है। हाल ही में एसईसीएल द्वारा महान-3 खदान को आरम्भ किया गया है। जिससे कोयला उत्खनन का कार्य एसईसीएल ने आरम्भ कर दिया है। इन प्रभावितों ग्रामो के बीच इन क्षेत्रों में जल का एकमात्र स्त्रोत गोहगड़ नदी है, जिससे जल की आपूर्ति करते हुए ग्राम जगरनाथपुर, पंडोपारा, डुबकापारा, चौरा, केरता के ग्रामीण अपने खेतों में सिंचाई करते है साथ ही इन ग्रामों में जल की आपूर्ति भी होती है। इससे किनारे बने कई ढोढ़ी व उपका से मवेशी के लिए पेयजल की व्यवस्था होती है।
मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में कुछ दिनों से एसईसीएल प्रबन्धन महान-3 खदान से कोयले का उत्खनन करते हुए खदान से निकले कोयलायुक्त पानी को पंप व पाइप के जरिये इस नदी में डाल रहा है, जिससे पूरी नदी का पानी प्रदूषित होते जा रहा है। इन आधा दर्जन ग्राम के ग्रामीणों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है। उनके अनुसार कोयलायुक्त पानी गर्मी में लगाये जाने वाली उड़द फसल के खेतों को भी प्रभावित कर रही है। ग्रामीणों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। इस समय फसल के साथ इन क्षेत्रों के ग्रामीण व मवेशी जो इस जलस्रोत पर आश्रित थे, बढ़ रही गर्मी से उनके समक्ष पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है।

मुझे जानकारी नही है, जांच कराता हूँ- एसडीएम

प्रतापपुर एसडीएम सीएस पैकरा से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होनें बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वे इस मामले की जांच कराएंगे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News