ब्रेकिंग जशपुर।
खबर जशपुर जिले के बगीचा से आ रही हैं, जहां लॉकडाऊन के दौरान रौनी रोड की एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी कर ली है।
अभी तक फांसी लगाने के कारणों का पता नही लग पाया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि शव का कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पंचनामा कार्यवाही की जा रही है। घटना के संबंध में यह बताया जा रहा है कि घटना कल शाम तकरीबन 4-5 की बताई जा रही है। उक्त दंपत्ति रौनी रोड में किराये के मकान में रहता था, बताया यह भी जा रहा है कि घटना के समय घर पर पति मौजूद नही था। फिलहाल कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस समय जांच में जुटी हुई है, घटना के संबंध में फिलहाल पुलिस इतना ही बता रही है कि सभी पहलुओं से घटना की जांच जारी है।

