17-April-2020


ब्रेकिंग जशपुर:प्रशासन ने जारी किया सब्जियों की रेट लिस्ट तो भड़क गए काँग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया और पूछा-तब क्यों नही करते……



जशपुर मुनादी।।

लॉक डाउन को देखते हुए प्रशासन ने राशन और सब्जियों के रेट तो तय कर दिए हैं लेकिन प्रशासन द्वारा सब्जियों के रेट तय किये जाने का विरोध शुरू हो गया है ।खास बात ये कि विरोध की शुरुआत काँग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ने की है।


दो दिनों से लॉक डाउन के चलते जशपुर जिले के सब्जी किसानों की बदहाली की खबर जब मीडिया और सोशल मीडिया में वायरल होने लगी तो जिले के कुनकुरी एसडीएम ने कुनकुरी क्षेत्र में बेचे जाने वाले सब्जियों के रेट तय कर दिये।एसडीएम द्वारा जारी सब्जियी की रेट लिस्ट जब दुलदुला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुलदुला अरविंद साय को मिला तो उन्होंने इस रेट पर आपत्ति कर दी और कहा कि सब्जियों की रेट लिस्ट तय किये जाने से पहले किसानों की राय लेनी थी या किसानो के साथ एक बैठक करना था लेकिन बिना ये सब कुछ लिए प्रशासन ने अपने हिसाब से रेट तय कर दिये जो किसानों के साथ अन्याय है ।मुनादी डॉट कॉम से बात चीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासन तब रेट लिस्ट क्यों जारी नही करता जब किसान सड़को पर टमाटर फ़ेंकते है ?


उन्होंने आगे कहा कि केवल 8 बजे सुबह से 10 वजे तक किसानों को सब्जी बेचने की छूट दी गयी है ऐसे में न तो किसान सब्जी बेच पा रहे है न ही कच्चा सामान होने के कारण उनकी सब्जियां सुरक्षित रह पा रही हैं ।
उपर से प्रशासन ने बगैर किसानों की सुने उनके सब्जियों का रेट तय कर दिया।
उन्होंने कुनकुरी तहसीलदार से भी सवाल किए हैं और पूछा है कि आखिर कुनकुरी में एग्रीकल्चर पार्ट्स की दुकानें क्यों नही खोली जा रही हैं ,उन्हें जरूरी उपकरण तक उपलब्ध नही हो रहे ऐसे में किसान क्या करेगा?


बहरहाल देखना अब ये है कि काँग्रेस नेता की आपत्ति के बाद प्रशासन अगला कदम क्या उठाता है ।

आपको बता दें कि ब्लॉक अध्यक्ष काँग्रेस के नेता होने के अलावे इलाके के बड़े खेतिहर भी है जो कई वर्षों से आधुनिक पद्धति से खेती करके इलाके में कृषि को बढ़ावा दे रहे हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News