जशपुर मुनादी।।
ब्रजेश सिंह की मुनादी
बीते दिनों जशपुर जनपद पंचायत के जड़तेला ग्राम पंचायत के हैंड पंप में जहर डालने के अफवाह की भी पोल खुलती नजर आ रही है।लोदाम से लगे ग्राम पंचायत जड़तेला में बीते शनिवार को हैंडपंप में जहर डालने की ऐसी अफवाह उड़ी थी कि लोगों ने गांव के हैंडपंप तक को सीज कर दिया था।ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार की सुबह से ही पानी का रंग बदल गया था और उसके डर से न केवल लोगों नव बोरिंग का पानी पीना छोड़ दिया था बल्कि बोरिंग को लाल कपड़े से सीज भी कर दिया था।

इतना ही नही ग्रामीणों के द्वारा बोरिंग का पानी निकालकर लोदाम बीएमओ को पानी का सेम्पल भी भेजा था ।आज उसी सेम्पल की रिपोर्ट आ गयी है।पीएचई कुनकुरी के लैब में पानी के सेम्पल की जांच हुई और जाँच के बाद पानी मे किसी तरह का कोई जहर नही होने की बात कही गयी है।एक एक बिंदु पर की गई जाँच रिपोर्ट के आखिरी में जाँच अधिकारी ने स्पष्ट करते हुए लिखा है कि पानी पीने योग्य है।
आपको बता दें कि बीते कई दिनों से पानी मे जहर डालने की अफवाह से आम जनता ,प्रशासन और पूलिस सभी की नींद उड़ी हुई थी और यह अफवाह धीरे धीरे धीरे पूरे जिले में फैलने लगा था ।बहरहाल जाँच रिपोर्ट आने के बाद अफवाह की हवा निकल गयी और जहर मन मे जहर का खौफ पाल बैठे ग्रामीणों को सुकून मिला।

