जशपुर मुनादी।।
लॉक डाउन के दौरान दुकान खोलकर बिजनेस करने वाले व्यापारियों को आज प्रशासन ने जमकर उठक बैठक करवाया।मामला जशपुर जिले के कुनकुरी का है।कुकयरी तहसीलदार अविनाश चौहान को आज सूचना मिली कि नगर में कई दुकानदार दुकान का आधा हिस्सा खोलकर सामान बेच रहे है ।सूचना पाकर तहसीलदार जब मौके का मुआयना करने पहुँचे तो कई दुकानदार सचमुच आधी दुकान खोलकर बैठे हुए थे ।उन्हें देखते ही तहसीलदार एक्शन में आये और जो भी व्यापारी दुकान खोल दिखा उसे दुकान के सामने ही उठक बैठक करवाना शुरू कर दिया।तहसीलदार ने बताया कि आज इन्हें केवल उठक बैठक कराकर समझाईश देकर छोड़ दिया गया है आज के बाद अगर दुबारा इन्होंने ऐसा काम किया तो दुकानें सीज कर दी जाएंगी ।

देखिये पूरा वीडियो -

